गया के पांच स्टेशनों से चलेगी निशुल्क अयोध्या दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन

यह यात्रा 25 जनवरी  से आरंभ हो रही है तथा 25 मार्च तक संचालित रहेगी।

गया जंक्शन सहित मानपुर  पहाड़पुर, बेलागंज और गुरारु स्टेशन से अयोध्या के लिए यात्रा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

श्री राम मंदिर उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को निर्धारित है।

अयोध्या यात्रा पर जाने वाला अतिथियों को भाजपा के नेताओं के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन होने वाले व्यक्ति का नाश्ता, भोजन और अयोध्या में निवास से दर्शन तक पूरी व्यवस्था मुफ्त रहेगी

भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने दर्शन अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आह्वान किया है।

अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और उद्घाटन के बाद बिहारवासियों को श्रीराम लला दर्शन के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है