चना खाने का सही तरीका, समय एवं फायदा
Health

चना खाने का सही तरीका, समय एवं फायदा | chane khane ka Sahi tarike aur fayde

चना खाने का सही तरीका, समय एवं फायदा :- आज के समय में कौन नहीं चाहते हैं कि उनका स्वास्थ्य यानी सेहत स्वस्थ एवं अच्छा रहे अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी हैं महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इस आर्टिकल में आज चना खाने का सही तरीका एवं चने खाने से होने वाले फायदे एवं नुकसान के बारे में पूरी जानकारी दी गई है साथ ही साथ चने से संबंधित सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में दी गई है इसलिए आप इस आर्टिकल को एक बार ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें


चना खाने का सही तरीका, समय एवं फायदा

चना शाकाहारी खाना में एक पौष्टिक आहार माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है साथ ही साथ कई सारी विटामिन भी पाई जाती है। चना को सही तरीके से सेवन करने से शरीर में मसल्स को बढ़ाने के साथ-साथ बढ़ी हुई चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। चना खाने का सही तरीका, समय एवं फायदा

👉👉 Video Solutions & Free PDF Join Telegram & YouTube Channel 👈👈
Telegram Group Join Now
  Jon WhatsApp Group  Join Now

चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत भी माना जाता है। रोजाना इसे खाने से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी महसूस नहीं होती है। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यूं तो चना खाने के कई तरीके हैं। कुछ लोग इसे भीगा कर, अंकुरित कर और भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में भी खाते हैं। लेकिन भीगे हुए या अंकुरित चने को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ भी खाया जाय तो इससे बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं।

अगर आपके शरीर में आयरन या फिर हीमोग्लोबिन की कमी की महसूस होती है या कोई डॉक्टर बताते है तो आप चना का सेवन जरूर करें यह आयरन एवं हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में काफी ही मददगार साबित होता है। अगर आपके शरीर में एनीमिया जैसी बीमारी है तो इसको दूर करने में चना काफी है मददगार होती है

चना खाने का सही समय

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने और गुड़ खाने से सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो मुट्ठी भर चने को एक गिलास पानी में डालकर रातभर भीगने के लिए छोङ दें। सुबह उठकर चने को पानी से निकालकर साफ पानी से धो लें और उसके साथ गुड़ मिलाकर खाएं। भीगा हुआ चना और गुड़ दोनों को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए, जिससे पाचन में किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो सके।

अगर आप वजन घटाना चाहते है और आपका भुख भी ज्यादा लगता है। तो आप शाम को भुने हुए चने को खा सकते हैं। लेकिन आप भुने हुऐ चने को जब भी खाए तो उसके छिल्के के साथ खाए। क्योंकि चने के छिल्के में ही सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है।

अगर आप वजन बढाना चाहते है तो आपको उबले हुए चने को ही खाना चाहिए। इसके लिए 50 ग्राम चने को फुला लें फिर उसे उबाल लें फिर उसके बाद आप नाश्ता करते समय खा सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए चना का उपयोग

भीगे हुए चने को खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलता है। गुड़ के भी यही फायदे हैं। गुड़ भी प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देता है और तरह-तरह की बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसलिए कई लोग चना और गुड़, दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, ताकि फायदे भी दोगुने हो जाएं।

पेट के लिए भीगा चना का उपयोग

आपको बता दें कि जब कोई युवक सुबह उठकर दौङता है तो उनकी इनर्जी काफी है खत में होती है इसको भरपूर करने के लिए आप सुबह में पेट के लिए भीगे चने का उपयोग जरूर करें इसके साथ ही साथ आपको कब्ज को दूर करने में सहायता मिलती है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। गुड़ खाने से भी पाचन में सुधार होता है। ऐसे में भीगा चना और गुड़ का एक साथ सेवन करने से दोगुने फायदे हो सकते है।

चना खाने से फायदा

(1) चना आपके शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आप चना रोज खाते है तो इससे आपके शरीर की कमजोरी भी दूर हो सकती है। रोज सुबह भीगे हुए चने खाली पेट शहद के साथ खाने से पाचन शक्ति काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

(2) चना आपके हृदय के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि चना कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है और इससे आपका ह्रदय स्वस्थ रहता है।

(3) भीगा हुआ चना में अधिक मात्रा में फाइबर होते है जो पेट के पाचन शक्ति को अच्छा करता है और गैस जैसी बीमारियों से हमें बचाता है।

(4) भीगा हुआ चना के साथ गुड़ खाने से बार बार पेशाब करने वाली बीमारी भी ठीक हो जाती है। और पाइल्स की बीमारी से भी आपको आराम मिलता है।

(5) भीगा चना को बिना नमक के साथ खाने से त्वचा स्वच्छ और सुंदर बनता है। इससे त्वचा की समस्या दूर हो सकती है।

(6) शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भीगा चना के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाता है। रोज चना और गुड़ खाने से वजन बढ़ता है और मसल्स भी मजबूत होता है।

(7) भीगा चना खाने से शरीर की अंदरूनी शक्ति भी बढ़ जाती है। आपने अक्सर देखा हि होगा कि दौड़ने वाला व्यक्ति या खिलाड़ी लोग भीगा चना रोज खाते हैं। जिससे उनकी शरीर कि हड्डी और मसल्स मजबूत हो जाता है।

(8) भीगा चना खाने से शुगर जैसी बीमारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

(9) भीगा चना खाने से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। और RBC और WBC की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। जिससे शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर भी कर सकता है।

चना खाने से नुकसान

अधिक मात्रा में चना खाने से हमारे पेट में गैस की बीमारी भी हो सकती है। क्योंकि चना में बहुत ही ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर को फायदा के अलावा नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं की इस आर्टिकल में मेरे द्वारा दिया गया सभी जानकारी आपको सही तरीके से समझ में आ गया होगा। इस आर्टिकल में यह बताने का प्रयास किया गया है कि चना खाने का सही तरीका क्या है| यह जरूर समझ में आ गया होगा। अगर आपको इसमें कुछ नहीं समझ में आया है, या फिर इस आर्टिकल में कुछ त्रुटि है, तो आप हमें निचे कमेंट में बता सकते है। आपके इन्ही विचारो से हमें कुछ सिखने और सुधरने का मौका मिलेगा। तो आप इसे और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर कर सकते है। जैसे – Telegram, whatsapp, instagram और Twitter


इसे भी पढ़ें ….