Shahad Khane Ke Fayde
Health

Shahad Khane Ke Fayde | शहद खाने का फायदे एवं नुकसान | शहद का उपयोग कब और कहां किया जाता है इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Shahad Khane Ke Fayde :- दोस्तों इस आर्टिकल में शहद खाने से क्या फायदा है एवं क्या नुकसान है साथ साथ शहद का उपयोग कब और कहां किया जाता है इसके बारे में भी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है शहद से जुड़ी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है इसलिए आप सभी इस आर्टिकल को एक बार ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें Shahad Khane Ke Fayde


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया जाता है। शहद एक तरल पदार्थ होता है। शायद मधुमक्खियों द्वारा कई चरणों में काफी लंबी प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है। शहद का इस्तेमाल प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। शहद के फायदे के बारे में आयुर्वेद में भी उल्लेख मिलता है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि का दर्जा दिया जाता है। शहद को पूरी दुनिया में लोग मिठास के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

👉👉 Video Solutions & Free PDF Join Telegram & YouTube Channel 👈👈
Telegram Group Join Now
  Jon WhatsApp Group  Join Now

शहद का उपयोग आप किसी भी रूप में करें यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ही होगा। बस इसके इस्तेमाल से पहले यह जरूर जांच लें की उपयोग में लाया जा रहा शहद असली है या मिलावटी है। असली शहद काफी गाढ़ा होता है और पानी में डालने पर यह आसानी से घुलता नहीं है बल्कि तली में जाकर बैठ जाता है। जब कि नकली शहद पानी में जल्दी घुल जाता है।

शहद में मौजुद पोषक तत्व :-

शहद में पोषक तत्वों, खनिजों और विटामिनों का भंडार माना जाता है। शहद में मुख्य रूप से फ्रक्टोज पाया जाता है तथा इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नाइसीन, विटामिन-B6, विटामिन-C और अमीनो अम्ल पाए जाते हैं। एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होता है। शहद में बसा फाइबर प्रोटीन बिल्कुल भी नहीं आता है।
शहद के औषधीय गुण:-
शहद को लोग त्वचा के निखार लाने में, पाचन ठीक करने में, इम्युनिटी पावर बढ़ाने में, वजन कम करने में, आदि मे भी उपयोग करते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण घाव को भरने में या चोट से जल्दी आराम दिलाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।

शहद खाने का तरीका:-

दोस्तों मैं बता दूं कि शहद से आप कई तरह का सेवन कर सकते हैं। आप प्रतिदिन एक से दो चम्मच शहद खा सकते हैं या इससे एक गिलास दूध में मिलाकर पी सकते हैं। वजन कम करने के लिए शहद को हल्के गुनगुने पानी के साथ खाली पेट में सेवन करना चाहिए।

शहद के फायदे:-

आयुर्वेद में शहद को अमृत के नाम से भी जाना जाता है। छोटे बच्चों तथा व्यास को सभी के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से शहद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जाता है।

खांसी से आराम के लिए शहद का उपयोग:-

अगर किसी व्यक्ति का खासी कई दिनों से ठीक नहीं हो रही है तो उन्हें शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद खांसी से आराम दिलाने की असरदार एवं घरेलू उपाय है। शहद में उपस्थित एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोक देता है तथा कब को और भी ला कर देता है जिससे कब अश्वनी से बाहर निकल जाता है। खास बात यह है कि जो लोग सूखी खांसी से परेशान रहते हैं उन्हें सरहद से जल्दी आराम मिलता है। खांसी से आराम पाने के लिए रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे पी लीजिए यह कफ को ढीला करने के साथ-साथ खासी से जल्दी आराम दिलाती है। Shahad Khane Ke Fayde

वजन कम करने में शहद का उपयोग:-

दोस्तो अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं तो शहद के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। शहद में वसा नहीं पाया जाता है। यह वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इसे पीने के आधे से 1 घंटे तक आप कुछ भी ना खाएं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में शहद का उपयोग:-

शहद में जरूरी एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां से बचाव करते हैं। इसके अलावा शहद का मुख्य काम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। इम्यूनिटी पावर मजबूत होने से कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जाता है। शरीर की इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना एक से दो चम्मच शहद को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पिये।

गले की खराश में शहद का उपयोग:-

गले की खराश दूर करने में शहद का अहम भूमिका है। शहद खासी सर्दी और जुकाम से तो आराम दिलाती ही है साथ ही अगर आपका गला बैठ गया है या गले में खराश है तो भी आप शहद का सेवन करके आराम पा सकते हैं। गले की खराश से जल्दी आराम पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

कब्ज से राहत में शहद का उपयोग:-

दोस्तों मैं बता दूं कि अगर आप कब्ज के मरीज है तो समझ ले कि आप कई अन्य बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। कब्ज पेट से जुड़ी कई समस्याओं की मूल जड़ बन गई है। शहद शरीर में फ्रुक्टोज के अवशोषण को कम करती है। इस वजह से आप शहद का उपयोग कब्ज को दूर करने में भी कर सकते हैं। कब्ज से आराम दिलाने के अलावा शहद पेट फूलने और गैस की समस्या से भी आराम दिलाती है। कब्ज से आराम पाने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका नियमित सेवन करें। Shahad Khane Ke Fayde

मुंहासे दूर करने में शहद का उपयोग:-

शहद में उपस्थित जाइलोज और सुक्रोज वाटर एक्टिविटी को कम करता है और बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकता है इसी कारण शहद मुंहासे दूर करने में काफी मददगार होता है रात में सोने से पहले शहद को अपने मुंहासे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दो अगली सुबह से ठंडे पानी से धो लें

शहद से होने वाले नुकसान और सेवन करने से संबंधित सावधानियां:-

शहद के फायदे के बारे में तो आप सभी जान चुके होंगे लेकिन क्या शहद से होने वाली नुकसान को भी जानते हैं? जी हां अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में या गलत चीजों के साथ शहद मिलाकर उपयोग करते हैं तो आपको शहद से ढेर सारी नुकसान भी हो सकता है आइए जानते हैं कि शहद के नुकसान क्या क्या है और किन किन परिस्थितियों में या किन-किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें:-

अगर आप शहद को खाने में समान रूप से सेवन कर रहे हैं तो दिन भर में एक या दो चम्मच का सेवन है पर्याप्त होता है और अगर आप शहद को औषधि के रूप में या त्वचा के लिए उपयोग कर रहे हैं तो डॉक्टर द्वारा बताएंगे खुराक के अनुसार ही उपयोग करें। शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं और इससे उल्टी निकली आना और कभी डायरिया की भी शिकायत हो सकती है। Shahad Khane Ke Fayde

एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद ना खिलाए:-

आधुनिक चिकित्सा पद्धति में ऐसा माना गया है कि 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद खिलाना नहीं चाहिए। शहद से बच्चों में बोटूलिज्म का खतरा हो सकता है । इसलिए अगर आप 1 वर्षों से कम उम्र के बच्चों को शायद खिलाना चाहते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें इसी तरह छोटे बच्चों की त्वचा पर भी शहद लगाने से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें ….